बीजापुर

भोपालपटनम : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर

भोपालपटनम। सावन मास के प्रथम सोमवार पर भोपालपटनम शिव मंदिर में शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तड़के से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, चंदन, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री से विधिवत अभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भोपालपटनम के शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा जाता है
शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल सिंह कोर्राम ने बताया कि भोपालपटनम शिव मंदिर में प्रत्येक सोमवार को शिव श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार लगभग 300 से 400 श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करते हैं। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण से जोड़ना तथा सेवा भावना को बढ़ावा देना है।
वहीं शिव मंदिर समिति के संरक्षक श्री मुरली गुज्जा ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक सोमवार नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रद्धालु का जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा कोई अन्य शुभ अवसर होता है, तो श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार भंडारे का सहयोग करते हैं। समिति का प्रयास है कि प्रत्येक सोमवार का आयोजन और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सावन के पहले सोमवार पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, और चलता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने यह सिद्ध कर दिया कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सबसे पावन पर्व है।
हर-हर महादेव!

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button