भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा तीमेड़ धाम, इंद्रावती नदी से जल लाकर सैकड़ों कावड़ियों ने किया जलाभिषेक

रिपोर्टर पूजा रापर्ती भोपालपटनम
भोपालपटनम। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर भोपालपटनम क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तीमेड़ धाम स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों शिवभक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा तीमेड़ धाम “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु इंद्रावती नदी के तट पर एकत्रित होने लगे। कावड़ियों ने नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का स्मरण करते हुए पवित्र इंद्रावती नदी का जल कावड़ में भरा। इसके बाद श्रद्धालु पैदल कावड़ यात्रा करते हुए तीमेड़ स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए।
कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और ग्रामीण बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। कावड़ियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इंद्रावती नदी का जल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए मंदिर तक पहुंचाया।
तीमेड़ धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष श्रृंगार पूजा की। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री
श्रीनिवास मुदलियार जी और टी. गोवर्धन राव के नेतृत्व में निकली यात्रा
यह भव्य कावड़ यात्रा भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रदेश कार्यसमिति श्री श्रीनिवास मुदलियार एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टी. गोवर्धन राव के नेतृत्व में आयोजित की गई। दोनों नेताओं ने भी कावड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के पश्चात श्री मुदलियार एवं श्री गोवर्धन राव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा से बस्तर और भोपालपटनम क्षेत्र हमेशा खुशहाल और समृद्ध रहे।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह
कावड़ यात्रा में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, युवा एवं शिवभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ और लगातार गूंजते भगवान शिव के जयकारों से तीमेड़ धाम का माहौल देखते ही बन रहा था।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता भी देखने को मिली। ग्रामीणों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया तथा कावड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
स्थानीय युवा मंडल और मंदिर समिति का रहा विशेष सहयोग
कावड़ यात्रा को सफल बनाने में स्थानीय युवा मंडल एवं मंदिर समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग किया। सभी के सामूहिक प्रयास से कावड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।
श्रावण मास में आयोजित इस भव्य कावड़ यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना दिया। इंद्रावती नदी से पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचे सैकड़ों कावड़ियों की आस्था ने तीमेड़ धाम को पूरी तरह शिवमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव से क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी वर्षा, समृद्धि और किसानों के लिए अच्छी फसल की प्रार्थना की।
