बीजापुर

भोपालपटनम के शिव मंदिर में भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सोमवार को होती है भगवान शिव की विशेष महा आरती

महिलाओं की बढ़ रही सहभागिता

भोपालपटनम। नगर के शिव मंदिर में पिछले दो सप्ताह से नियमित रूप से महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, शामिल हो रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की खास रुचि और उत्साह देखने को मिल रहा है।
महाआरती का यह कार्यक्रम प्रति सोमवार लगभग एक घंटे तक चलता है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर हो जाता है।
कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों को लौटते हैं। इस आयोजन में पंडित राम गुंडम वाल मनोहर जी द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और आरती संपन्न कराई जाती है।
स्थानीय लोगों द्वारा इस धार्मिक पहल की सराहना की जा रही है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था और एकता को बढ़ावा मिल रहा है।
शिव मंदिर समिति ने बताया कि प्रति सोमवार किसी का जन्मदिन यह सालगिरह यह अपना भक्ति से प्रसाद के रूप में भंडारा कराया जाता है उसके अलावा प्रसाद भी बनाकर लाते हैं /इस पवित्र अवसर पर, श्रीमती तोरणेश्वरी महेश शेट्टी के द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया है। शिव मंदिर समिति के द्वारा नगर वासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ कम से कम एक दिन इस महाआरती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Check Also
Close
Back to top button