बीजापुर

बीजापुर के वरिष्ठ नेता जी. वेंकट बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी करते हुए बीजापुर के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष जी. वेंकट को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अनुशंसा पर की गई है।

जी. वेंकट लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं और बस्तर अंचल में पार्टी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस खबर से खुशी की लहर है, और विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button