बीजापुर

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने पर विशेष जोर

बीजापुर, 30 जुलाई 2025/ कलेक्टर  संबित मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने विशेष रूप से नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत गांवों में लगाए जा रहे सैचुरेशन शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीणों को सभी मूलभूत सुविधाएं, जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली, पेयजल एवं अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित करने को कहा गया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मातृ वंदना योजना, BSNL मोबाइल टॉवर सर्वे, संपूर्णता अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आरबीसी 6(4) के तहत लंबित प्रकरणों, मुख्यमंत्री जनदर्शन के प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में करने वहीं भूमि विवादों एवं सीमांकन के मामलों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

श्री मिश्रा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर विशेष बल देते हुए कहा कि उन्हें नवजीवन की ओर अग्रसर करने हेतु शासन की पुनर्वास नीति के तहत विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाए। नवभारत उल्लास साक्षरता कार्यक्रम और कौशल विकास के माध्यम से उन्हें साक्षर एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर  भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल, सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button