बीजापुर

भोपालपटनम : दक्षिण भारत के मतानुसार श्रावण मास का पहला सोमवार एवं उत्तर भारत के मतानुसार श्रावण के तृतीय सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़,

रवि कुमार रापर्ती
भोपालपटनम शिव मंदिर. सावन का पवित्र महीना आज तृतीय सोमवार है। दक्षिण भारत के लोग हरियाली अमावस्या के बाद आने वाले सोमवार से पहला श्रावण सोमवार मानकर पूजा अर्चना करते हैं। भोपालपटनम तेलंगाना से लगा हुआ होने के कारण यहां के अधिकांश भक्त जन आज सुबह से ही भोपालपटनम के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। सभी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. शिव भक्तों के द्वारा महादेव को जल और दूध से अभिषेक कर फूलों से उनका श्रृंगार किया जा रहा है. इसके साथ ही शिवालयों में विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है. शिव भक्त बेलपत्र, चंदन, गंगाजल, गाय का कच्चा दूध, धतूरा आदि का चढ़ावा चढ़ा रहे है..

आपको बता दें कि सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. अपने आराध्य के पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है. पहली सोमवारी के अवसर पर शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आपको बता दें कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार 12 जुलाई को जीवन दायिनी इंद्रावती नदी से कावड़ यात्रा निकाल कर स्थानीय शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाना है। जिसके लिए क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्तजन जुड़ने वाले हैं। कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष टी. गोवर्धन ने बताया कि, इस वर्ष प्रत्येक ग्राम से भक्तगण इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले हैं। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर समिति की ओर से भक्त गणों के लिए प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button