बीजापुर

भाजपा सदस्यता अभियान – हर घर दस्तक दे कर रहे हैं जनसंपर्क

पूर्व वन मंत्री गागड़ा समेत जिला संयोजक भी पहुंचे मैदान में

बीजापुर। भाजपा की सदस्यता महा अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा समेत सदस्यता अभियान प्रभारी संजय लुंकड़ हर घर दस्तक दे सदस्यता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

बुधवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में नगर पंचायत भैरमगढ़ में आज नगर के सभी वार्डों के मकानों तथा दुकानों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक भाजपा सदस्यता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सदस्यता अभियान के जिला संयोजक संजय लुंकड़, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, मंडल अध्यक्ष भैरमगढ़ चिन्नाराम तेलम बिलाल खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button