बीजापुर

आवापल्ली में ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित

.शुक्रवार को आवापल्ली में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जिला पंचायत बीजापुर कमलेश कारम ने ज्ञान की देवी माता सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। इस अवसर पर कक्षा पहली व छठवीं के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को फूल माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशीयों को पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग व अन्य शैक्षणिक सामाग्री वितरण किया गया। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलेश कारम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उज्जवल भविष्य कामना करते हुए नये शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों व छात्र छात्राओं से कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम के साथ शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उसूर ब्लाक नाम रोशन करने में सहयोग करें। उसूर ब्लाक में अब शैक्षणिक सुविधाएं भी मिल रही है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम, उपाध्यक्ष श्रीनिवास, सरपंच मिनाक्षी नोल्ली, जनपद सदस्य अनिल बुरका, जनपद सदस्य शंकर माड़वी, वरिष्ठ नागरिक सरवर अंसारी सहित बीईओ, बीआरसी व बड़ी संख्या में क्षेत्र के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button