बीजापुर

बड़ी खबर- भोपालपटनम के बीच बस्ती में चोरी, नगद और सोने के जेवरात पार।

भोपालपटनम। थाना क्षेत्र के बीच बस्ती में सुने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने गगन पामभोई के घर के मेन डोर में लगे कांच को निकालकर नगद राशि और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के लोग बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। एक तरफ देखे तो चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है । चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे घनी बस्तियों में भी बेखौफ चोरी कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी गए सामान और नगद की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button